Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

30 जून तक तैनात रहेगा पुलिस बल

जिला संवाददाता

30 जून तक तैनात रहेगा पुलिस बल

 

अलीगढ़

 

मामू भांजा प्रकरण के बाद शहर में उपजे तनाव के हालात के बाद पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क है । शहर में निषेधाज्ञा के बीच सेक्टर- जोन स्कीम लागू है । साथ में बाहर से भी पुलिस , पीएसी व आरएएफ लगाई गई है । यह व्यवस्था पहले तो 22 जून यानि शनिवार तक के लिए थी । मगर अभी शहर में तनाव के हालात को देखते हुए यह व्यवस्था तीस जून तक रखने का निर्णय लिया गया है । बाकी हर तरह की गतिविधियों पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी नजर रखे हुए हैं । खुराफातियों पर भी नजर रखी जा रही है । इस विषय में एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि शहर के हालात लगातार सामान्य हो रहे हैं । अभी सियासी आवाजाही जारी है । इसी क्रम में सुरक्षा के सभी इंतजाम रखे जा रहे हैं । शहर में सेक्टर – जोन स्कीम 22 जून तक के लिए तय की गई थी । अब उसे 30 जून तक के लिए बढ़ाया गया है । साथ में जो फोर्स बाहर से मिली है और जहां तैनात है । वह तीस जून तक शहर में तैनात रहेगी ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!