
लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट पर भारी मतों से जीत के बाद पहली बार गुजरात पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र को 30 स्मार्ट स्कूल की सौगात दी। शाह ने बताया प्राइवेट स्कूलों के 55 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है।
केंद्रीय मंत्री शाह एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र की नारणपुरा विधानसभा में अहमदाबाद महानगर पालिका की अनुपम स्मार्ट स्कूल में छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट देखे तथा उनके साथ संवाद किया। शाह ने बताया कि बीते 10 वर्ष में अकेले अहमदाबाद में प्राइवेट स्कूलों के 55 हजार बच्चों ने सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया।







