Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अपहृत बालिका को पुलिस ने किया दस्तयाब

चितरंगी से गायब हुई थी बालिका

राकेश सोनी/ सीधी मध्यप्रदेश

*12 साल की अपहृत बालिका को कड़ी मेहनत के साथ जिला सतना से दस्तयाव कर किया गया परिजनो के सुपुर्द, अपने माता पिता को पाकर बालिका के चेहरे में आई मुस्कान*

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द्र श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में गुम बालक बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली निरी अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में 12 साल की अपहृता बालिका को कोतवाली पुलिस ने दस्तयाव कर परिजनों के चेहरे में लौटाई खुशी ।

*मामले का सझिप्त विवरण-* फरियादी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की दिनांक 08/05/24 को मेरी लड़की चितरंगी से करीवन 09.00 बजे सुबह घर से बिना बताये सीधी आई एवं सीधी से कहीं चली गयी जो अभी तक घर वापस नहीं आई है लगता है कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे नावालिक बालिका को बहला फुसला कर लें गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया जाकर अपहृता की पता तलाश प्रारम्भ की गई जो दौरान विवेचना पता तलाश के दौरान दिनांक 21/06/24 को अपहृता बालिका को सतना से दस्तयाव कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!