Uncategorizedअन्य खबरेआगरताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसुसनेर

लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय ऋषिनारायण बजाज के परिजनों को मध्यप्रदेश शासन ने तामपत्र भेंट किया

 

सुसनेर। विधानसभा क्षेत्र सुसनेर के जनसंघ, जनता पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सन 1975 में आपातकाल में जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानी एवं स्वर्गीय मीसाबंदी ऋषिनारायण बजाज को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मरणोपरांत तामपत्र भेंट किया गया। उक्त तामपत्र लेकर शुक्रवार को तहसीलदार विजय कुमार सेनानी एवं राजस्व विभाग के कस्बा पटवारी गोवर्धन शर्मा के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी स्वर्गीय ऋषिनारायण बजाज के सुसनेर नगर के सराफा बाजार स्थित निवास पर पहुँचे एवं उनके ज्येष्ठ पुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश नारायण बजाज एवं पुत्रवधु भाजपा महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष आशा कैलाश बजाज को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदान तामपत्र सौंपा सुसनेर से संवाददाता दीपक राठौर की रिपोर्ट,,

चित्र : सुसनेर तहसीलदार विजय सेनानी स्वर्गीय लोकतंत्र सेनानी ऋषिनारायण बजाज के परिजनों को तामपत्र सौंपते हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!