Uncategorizedताज़ा ख़बरें

देश का महंगा टोल आज भी फ्री

किसानों ने टोल फ्री किया

देश के सबसे महंगे टोल पर फ्री में निकल रही गाड़ियां, आज भी धरना जारी
लुधियाना(पंकज कुमार शर्मा): नेशनल हाईवे पर स्थित देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा पर किसान संगठनों का धरना लगातार 6वें दिन भी जारी रहा। लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पंजाब अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ,सतपाल ग्रोवर ने बताया कि टोल प्लाजा की बढ़ी दरों के खिलाफ हमारा धरना 6वें दिन भी जारी है।
उन्होंने कहा कि नैशनल हाईवे अथार्टी जब तक टोल रेट में की गई वृद्धि वापस नहीं ले लेता, तब तक हमारा विरोध इसी तरह जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन को आज लुधियाना टैक्सी यूनियन और फिल्लौर जालंधर ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन का भी समर्थन हासिल हुआ। पांचवें दिन टोल प्लाजा पर सभी वाहनों को नि:शुल्क निकाला जा रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!