Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कार्यकर्ता सम्मान समारोह

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का कार्यकर्ता सम्मान समारोह

 विजयीपुर/ गोपालगंज

विजयीपुर कैथवलिया ब्रह्मस्थान परिसर में आज बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील के द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में एनडीए गठबंधन के प्रखंड स्तरीय भाजपा एवं जदयू नेताओ का समागम हुआ, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय, विकास सिंह,भाजपा नेता सोनुलाल,मनोज मिश्र,मानसा सिंह, जदयू नेता हृदयालाल सिंन्हा, परवेज़ हुसैन, पूर्व प्रमुख संजय सिंह,बेलवा पंचायत के फैक्स अध्यक्ष सोनु पांडेय, जयप्रकाश तिवारी, मंकेश्वर यादव, संजीव राय उर्फ भट्टू राय, शिक्षक विनोद सिंह, श्याम सिंह कुशवाहा, सचिन तिवारी , विश्वनाथ दुबे, बुंदी सिंह, युवा जदयू अध्यक्ष मसुल अंसारी, पुर्व मुखिया संजय साह, पूर्व मुखिया सत्यप्रकाश सिंह, नवतन पंचायत के सरपंच संतोष धर द्विवेदी सहित बिजयीपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से चल कर आए सैकड़ों पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओ को मंत्री जी सुनील कुमार के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया एन डी ए गठबंधन के लगातार तीसरी बार सरकार बनाने पर, हालांकि सम्मानित सभी जनता जनार्दन मंत्री सुनील कुमार के विकास कार्यों कि गुणगान करते नजर आए, वही कुछ विजयीपुर के युवा नौजवान भी इस बार मंत्री सुनील कुमार से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं कि मंत्री जी कब विजयीपुर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा हेतु आधार शिला रखेंगे, हलांकी उनके द्वारा बिजयीपुर से सटे बैरिया गांव जो कटेया में प्रतिदिन एक लाख क्षमता वाली दुध प्रसंस्करण इकाई एवं विशालकाय विद्युत केंद्र की स्थापना की मंजूरी दिला चुके हैं, और कार्य भी प्रगति पर है, इस लिए नौजवानों में डिग्री कालेज के लिए उत्सुकता बढ़ी है, हलांकी भोरे विधानसभा में अबतक के सर्वाधिक विकास की लकीरें खींचने वाले विधायक सह मंत्री हैं सुनील कुमार, उपस्थित जनसैलाब मंत्री की अपने बीच पाकर काफी गौरांवित महसूस कर रहे हैं थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!