Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पारा शिक्षक लूथरू टुडू की निधन की खबर पर टुंडी विधायक पहुंचे पोखरिया गांव परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया आश्वासन।

टुंडी/धनबाद। दीपक पाण्डेय की रिपोर्ट। पश्चिमी टुंडी के मछियारा पंचायत के पोखरिया गांव निवासी 53 बषौय लूथरू टुडू की निधन की खबर पाकर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मृतक के आवास पहुंचे जहां परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार लूथरू टुडू पिछले करीब पांच सालों से लकवा जैसी बिमारी से ग्रस्त थे एवं जीवन और मौत से जूझ रहे थे। फिलहाल लूथरू टुडू प्राथमिक विद्यालय नारों में सहायक शिक्षक के पद पर आसीन थे। निधन की खबर मिलते ही अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे और इस दुःख की घड़ी में परिजनों के साथ खड़े होकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वैसे भी टुंडी विधायक हर दुखियों के साथ संकटों में साथ खड़े होकर मदद करने में पूरे झारखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है। मौके पर टुंडी बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रलाल बास्की, जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!