Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

अचानक CHC गेट के सामने एक अधेड़ का मिला शव, इलाके में मची सनसनी……

अचानक CHC गेट के सामने एक अधेड़ का मिला शव, इलाके में मची सनसनी....

गोविंदपुर:-शुक्रवार दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोविंदपुर के मुख्य द्वार पर एक अंजान व्यक्ति की लाश पड़े रहने की सुचना मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई और उसके पहचान के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी ख़बर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल एवं सीएचसी प्रभारी डॉक्टर निशीकांत कुमार को दिया गया. सूचना मिलते ही थाना के एएसआई आजाद सिंह दलबल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर उसकी पहचान में जुट गए. वहीं भीड़ में शामिल लोगों ने मृत व्यक्ति की पहचान विशुनपुर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद के रूप में किया. पहचान होते ही लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनील कुमार को दिया जहां मुखिया ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ स्थल पर पहुंचकर उसकी पहचान कर इसकी सुचना मृतक के परिजनों को दी. जहां उनके परिजन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर गए और इससे संबंधित लिखित आवेदन पुलिस को दिया जहां पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए शव को उनके परिजन को सौंप दिया.

बताया जाता है कि मृतक राजेंद्र प्रसाद अविवाहित था और वह मजदूरी का कार्य कर अपना भरण पोषण करता था. भीड़ में शामिल कई लोगों ने बताया कि मृतक कई घंटे से अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के पास गमछा बिछाकर लेटा हुआ था और शायद अधिक गर्मी पड़ने के कारण लू लगने से उसकी मौत हो गई होगी. अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर छायादार वृक्ष रहने के कारण लोग गर्मी के मौसम में अक्सर वहां रुकते हैं क्योंकि इससे सटे एक मार्ग है जो इस मार्ग से गोविंदपुर डीह एवं सकरी नदी की ओर जाती है जो नदी उस पार बसे लोग इसी मार्ग से अपनी जरूरी कार्यों के लिए गोविंदपुर बाजार आना-जाना करते रहते हैं. अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर लाश पड़े रहने की सूचना पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि हमें इस तरह की सूचना मिलने पर थाना को इसकी खबर दे दी गई थी. यदि उस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल परिसर लाया जाता तो अवश्य समय रहते उसका इलाज किया जाता.

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!