Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

एकलव्य विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम गोद योजना के अन्तर्गत पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन


शिक्षा विभाग एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह (मध्य प्रदेश ) के द्वारा “पर्यावरण संरक्षण” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन सिहोरा गांव में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति श्रीमती पूजा मलैया एवम श्रीमती रति मलैया के कुशल नेतृत्व में कुलपति प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डॉ आरती तिवारी ने सिहोरा गांव में लोगो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया एवं जनमानस को घर पर खाद तैयार करने के लिए किचन वेस्ट यानी सब्जियो और फलो के छिलको से खाद बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया । इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के सभी सदस्यों के साथ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में डॉ. शोभा उपाध्याय , डॉ सृष्टि चौहान , श्री महेश सोनी, आदि की उपस्थित रही।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!