उज्जैन :- वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना माकडोन अन्तर्गत ग्राम रूपाखेड़ी में चौपाल लगाकर अभियान *”UJJAIN EYE”* में सहयोग देने हेतु की अपील।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय के ‘सुरक्षित प्रदेश’ के संकल्प के अनुपालन में और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के शहर/ग्रामीण थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने थाना क्षेत्र के हाटस्पॉट चिन्हित कर लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहवासी एवम् औधोगिक क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगों को अपने घर के बाहर कैमरे लगाकर सुरक्षित शहर में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित कर लोगों को चौपाल संवाद के माध्यम से जिले में “UJJAIN EYE” नाम से अभियान के बारे में जनजागरूक करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
इसीक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री भविष्य भास्कर, व थाना प्रभारी माकडोन रामकुमार कोरी द्वारा थाना अन्तर्गत ग्राम रूपाखेड़ी में सरपंच, जनप्रतिनिधि, सचिव के सहयोग से चौपाल लगाकर अभियान “उज्जैन आई” के तहत महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों की धरपकड़ के लिए मुख्य चौराहों सहित हर गली मोहल्ले के चौराहों पर जनसहयोग से सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित कर उनसे अपने प्रतिष्ठानों सहित अपने घरों में यथासंभव सीसीटीव्ही कैमरों को लगाये जाने हेतु अपील की गई।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
2 weeks ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
2 weeks ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
2 weeks ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
3 weeks ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
3 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी