Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

एएमयू की ग्यारहवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

जिला संवाददाता

‘ एएमयू की ग्यारहवीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा ( विज्ञान स्ट्रीम ) और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग , और ग्यारहवीं कक्षा ( वाणिज्य और कला / मानविकी स्ट्रीम ) के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज अलीगढ़ के 35 केंद्रों सहित श्रीनगर , लखनऊ , मेरठ , बरेली , पटना , कोलकाता , किशनगंज और दिल्ली केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई । ग्यारहवीं कक्षा के विज्ञान / डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए कुल 28634 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था और 24242 उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए । ग्यारहवीं कक्षा ( मानविकी और वाणिज्य स्ट्रीम ) में प्रवेश के लिए 7171 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है । इस के अतिरिक्त , एसएसएससी ब्रिज कोर्स के लिए 259 छात्रों ने आवेदन किया था । कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान ( आईपीएस ) और प्रॉक्टर प्रोफेसर एम . वसीम अली व उनकी टीम के सदस्यों के साथ वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा विभाग , वीमेन्स पॉलिटेक्निक , एसटीएस स्कूल और एबीके हाई स्कूल ( बॉयज ) समेत कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया । परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के माता – पिता / अभिभावकों को पीने का पानी और अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) , गैर सरकारी संगठनों , छात्रों और गैर – शिक्षण समुदाय के स्वयंसेवकों द्वारा विशेष सहायता केंद्र आयोजित किए। उधर , सोमवार , 10 जून को बी.टेक . / बी . आर्क के लिए प्रवेश परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित की जाएगी , जिसके लिए 14250 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है , जबकि बीएएलएलबी और बी.एड. के लिए प्रवेश परीक्षा शाम की पाली में आयोजित की जाएगी , जिसके लिए क्रमशः 4818 और 2613 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!