Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

एएमयू में वार्षिक रोजगार मेला सैराब 11 जून को

जिला संवाददाता

एएमयू में वार्षिक रोजगार मेला सैराब 11 जून को

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट कार्यालय ( सामान्य ) द्वारा आयोजित और आईएमसीएस समूह द्वारा संचालित वार्षिक नौकरी मेला , सैराब 2.0 आगामी 11 जून , 2024 को एएमयू एबीके हाई स्कूल ( बॉयज ) आयोजित किया जा रहा है । इस मेले में 15 अधिक बहुराष्ट्रीय कंपनियों ( एमएनसी ) के भाग लेने की उम्मीद है । प्रशिक्षण और प्लेसमेंट अधिकारी साद हमीद ने कहा कि सैराब 2.0 का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटना है । उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में 1000 से अधिक छात्रों ने नौकरी मेले के लिए पंजीकरण कराया है । उन्होंने कहा कि जो छात्र किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण करने के अवसर से चूक गए हैं , वह लिए कार्यक्रम स्थल पर वॉक – इन पंजीकरण करा सकते हैं । रोजगार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा । प्रतिभागियों को अपने बायोडाटा की 3 हार्ड कॉपी , दो तस्वीरें पासपोर्ट आकार के साथ सुबह 9 बजे तक लानी होंगी । उन्होंने अभ्यर्थियों से साक्षात्कार के लिए उपयुक्त औपचारिक पोशाक पहनकर मेले में आने का आग्रह किया ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!