Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें
Trending

राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने को अधिकारियों संग बैठक

जिला संवाददाता

राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने को अधिकारियों संग बैठक

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजीव कुमार आदेशानुसार सोमवार को विशेषन्यायाधीश ( एससी / एसटी एक्ट ) एवं नोडल ऑफीसर राष्ट्रीय लोक अदालत के विश्राम कक्ष में 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए नोडल ऑफीसर प्रशासनिक , पुलिस , विद्युत विभाग अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई । बैठक में विनीत मिश्र , प्रभारी अपर जिलाधिकारी ( नगर ) व अमित कुमार चौधरी अधिशासी अभियन्ता दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड अलीगढ़ उपस्थित रहे ।बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित अधिकारीगणों को प्रीलिटिगेशन के अन्तर्गत आने वाले वादों के सन्दर्भ में आदेशित किया गया कि आप अपने – अपने अधीनस्थ अधिकारीगणों के साथ बैठक कर उन्हे प्रीलिटिगेशन स्तर पर आने वाले प्रार्थना पत्र के सन्दर्भ में अवगत करायें और राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रेरित करें । बैठक में उपस्थित अधिकारियो द्वारा अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सन्दर्भ में वे अपने – अपने अधीनस्थों की शीघ्र ही बैठक करेंगे कर प्रकरण चिन्हित करने के लिए आदेशित करेंगे । प्रभारी अपर जिलाधिकारी ( नगर ) द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि अभी तक राष्ट्रीय लोक अदालत लिए 4900 प्रकरणों को चिन्हित कर लिया गया है । अमित कुमार चौधरी अधिशासी अभियन्ता दक्षिणाचंल विद्युत वितरण निगम 0 द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 5510 प्रकरणों को चिन्हित कर लिया गया हैं । और प्रकरणों के चिन्हाकन की प्रक्रिया अभी जारी है ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!