शाजापुर, 03 जून 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के संदर्भ में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 21- देवास (अ.जा.) में लगने वाली आठों विधानसभा क्षेत्रों के 85 वर्ष से अधिक उम्र एवं दिव्यांग मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्रों के माध्यम से किये गये मतदान के मतपत्र, फैसेलिटेशन सेन्टर पर किये गये मतदान एवं सेवा निर्वाचक मतदाताओं के डाक मतपत्र (ETPBS) आज शाम 04:00 बजे जिला कोषालय शाजापुर के दृढ़ कक्ष से मतगणना स्थल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में स्थानांतरित कर स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के साथ रखा गया।
इन आठों विधानसभा क्षेत्रों के कुल 4183 डाक मतपत्र एवं अब तक प्राप्त कुल 1489 ईटीपीबीएस को सील बंद 20 बॉक्स में नोडल अधिकारी डाक मतपत्र एवं तहसीलदार व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सशस्त्र पुलिस की सुरक्षा में स्थानांतरित किये गये, जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखा गया। स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्र रखने के उपरांत इसे निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन अभिकर्ता श्री महेन्द्र सिंह सेंगर, श्री विवेक शर्मा सहित निर्वाचन प्रेक्षक श्री केपी मोहन राज एवं सुश्री एल पुनीथा, कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र एवं वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण श्री एमएस डेहरिया, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
1 week ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
1 week ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
1 week ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
1 week ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
2 weeks ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
2 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी