थाने पर बुला कर दलित युवक को प्रताड़ित करने के मामले में पूर्व चर्चित थानेदार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, मामला गरमाया
वन्दे भारत न्यूज़ संवाददाता
सोमवार, 3 जून 2024, सुबह 9:49 बजे
थाने पर बुलाकर दलित युवक को प्रताड़ित करने और एक तरफा कार्यवाही करने के मामले में पूर्व थानेदार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ है। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी खबर
पूर्व चर्चित थानेदार रामाज्ञा सिंह
महराजगंज: भूमि विवाद के मामले में दो वर्ष पूर्व निचलौल थाने पर बुलाकर दलित युवक को प्रताड़ित करने और एकतरफा शांतिभंग की कार्रवाई करना तत्कालीन थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह को महंगा पड़ता नजर आ रहा है।
पीड़ित ने पहले पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी लेकिन जब कही सुनवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट पहुंच गया। अब न्यायालय ने मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह, आरक्षी परमहंस गौड़ समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
वन्दे भारत न्यूज संवाददाता के अनुसार पिपरा काजी गांव के रहने वाले पीड़ित सिद्धार्थ गौतम का उसके गांव पर ही विपक्षियों से भूमि विवाद चल रहा था। इस संबंध में तीन जुलाई 2022 को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था।
आरोप है कि थाने पर विपक्षीगणों से मिलकर निचलौल पुलिस ने थाने पर ही प्रताड़ित करते हुए न सिर्फ उसे भला-बुरा कहा, बल्कि हवालात में बंद कर दिया। कुछ समय बाद एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए शांतिभंग में चालान भी कर दिया, लेकिर चालानी रिपोर्ट में पुलिस ने फर्जी मामला लिखते हुए दिखाया कि गिरफ्तारी गांव से विवाद करते हुए की गई।
पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिदेशक को भी शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
पीड़ित के आवेदन के आधार पर विशेष न्यायाधीश अनन्य विशेष न्यायालय एससी-एसटी एक्ट शाकिर हसन ने तत्कालीन थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह, आरक्षी परमहंस गौड़ तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अब मामला गरमा गया है।
श्रेया हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली*
6 days ago
लखीमपुर खीरी के पलिया में AISA ने ‘जेन-ज़ी जुटान’ का आयोजन कर पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान छात्रों व युवाओं ने सरकारी लाइब्रेरी, बंद होते स्कूलों को बचाने और रेल सेवा बहाली जैसी प्रमुख मांगें उठाईं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनीष कुमार ने युवाओं को केवल ‘रील बनाने वाली पीढ़ी’ समझने वाली सोच पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से 29 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें सुरेश को संयोजक चुना गया। समाचार प्लस संपर्क सू
6 days ago
पलिया पुलिस ने गोल्डन फ्लावर हॉस्टल से लापता दो नाबालिग छात्रों को सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर नगर वासियों ने उठाया सवाल पलिया कलां (लखीमपुर खीरी): पलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हॉस्टल से बिना बताए चले गए दो लापता छात्रों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामला क्या था? 26 जुलाई 2026 को गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल पलिया के एकाउंटेंट जगदीश प्रसाद (निवासी बरगदा, थाना बरखेड़ा, पीलीभीत) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले दो छात्र—अजीत सिंह (18 वर्ष) और हिमांशु राणा (16 वर्ष)—बिना बताए कहीं चले गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज (मु०अ०सं० 217/2026, धारा 137(2) बीएनएस) कर तत्काल दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी मामले की गंभीरता को देखते हुए पलिया पुलिस टीम ने लगातार सघन खोजबीन और तकनीकी सहायता की मदद से दोनों लड़कों की लोकेशन का पता लगाया। पुलिस के अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के चलते दोनों छात्रों को सही-सलामत और स्वस्थ अवस्था में बरामद कर लिया गया। थाना पलिया में कागजी व कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दोनों बच्चों को उनकी माताओं की मौजूदगी में सुरक्षित सौंप दिया गया: अजीत सिंह को उनकी माता श्रीमती अनीता देवी (पत्नी राम सिंह, निवासी ग्राम पुरैना, थाना चन्दन चौकी) के सुपुर्द किया गया। हिमांशु राणा को उनकी माता श्रीमती मंगला (पत्नी संतराम, निवासी ग्राम बन्दर भरारी सोनाहा, थाना चन्दन चौकी) के सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम: उ०नि० विवेक त्रिपाठी (चौकी प्रभारी कस्बा, थाना पलिया) हे०कां० जितेन्द्र सिंह (थाना पलिया) कां० सुनील रावत (थाना पलिया) म०कां० हिमांशी पाल (थाना पलिया) बच्चों के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों ने पलिया पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।
7 days ago

1 week ago
Market mein truck khadi hone se lagi jaam aam Janata pareshan
1 week ago
विवाद के बाद सोमालिया ने साइप्रस को लेकर अपना रुख़ साफ़ किया
1 week ago
जम्मू-कश्मीर को मिली एक और Vande Bharat Express, जानें क्या होगी टाइमिंग, रूट और किराया?
1 week ago
GST Registration: घर बैठें फ्री में लें GST नंबर, फोन से ऑनलाइन करें अप्लाई, समझें सभी स्टेप्स
11/06/2024
जनसुनवाई में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं
11/06/2024
जिला कलेक्टर ने दांतारामगढ़ में नरेगा एवं वाटरशेड के विकास कार्यों का किया निरीक्षण