Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंबेतुल

43 वर्ष ड्यूटी करते हुए आज सेवानिवृत्त हुए लिल्होरे

दामजीपुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर में ड्रेसर के पद पर पदस्थ विजय कुमार लिल्हारे ड्रेसर ग्रेड प्रथम दिनाँक 31/05/2024 को सेवानिवृत्त हुये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमपुर के समस्त अधिकारी कर्मचारीयो ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें लिल्होरे परिवार सहित उपस्थित हुये जिन्हें भावपूर्ण विदाई दी। डॉ प्रांजल उपाध्याय ने बैतूल मीटिंग में होने के कारण उन्होंने लिल्होरे को फोन पर शुभकामनाएं दीं।

डॉ पंकज उईके द्वारा तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई और शाल श्रीफल, शिवपुराण ग्रंथ भेंट किया, डॉ राकेश तिवारी ए एम ओ द्वारा श्रीविष्णु पुराण राजेश अगलावे लेखापाल एवं आर एस धुर्वे वरिष्ठ टेक्नीशियन द्वारा श्रीराम जी की फोटो वाली घड़ी मोरले की बी पी एम द्वारा रुद्राक्ष की माला घनश्याम सोलंकी ड्रेसर द्वारा शाल, श्रीमती लक्ष्मी कापसे नेत्र सहायक ने कपड़े और श्रीमती लिल्होरे मैडम को साड़ी प्रहलाद बानसे और सुनिल उईके डीईओ द्वारा

आँवला का पौधा, बी डी बर्डे द्वारा बंगला पान की बेला अशोक कोठारे सीसीएच् राज तड़के अरविंद उईके डी ईओ ने पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सी एच सी भीमपुर में लक्ष्मीतरु का पेड़ लगाने के लिए भेंट किया गया। इस प्रकार समस्त अधिकारी कर्मचारीयो ने लिल्हारे को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ पंकज उईके मेडिकल अधिकारी दामजीपुरा द्वारा बताया गया की लिल्हारे ने पूर्ण ईमानदारी और लगन से 43 वर्ष ड्यूटी करते हुए आज सेवानिवृत्त हुये हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!