Uncategorizedअन्य खबरेगोंडाताज़ा ख़बरें

घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-


जिला हेड आवेश अंसारी
गोंण्डा   पुलिस लिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 184/2024 धारा 452, 354, 506 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त सानू उर्फ कलामुद्दीन पुत्र साबित अली को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वादिनी द्वारा थाना कटराबाजार पर सूचना दिया कि दिनांक 27.05.2024 को विपक्षी द्वारा वादिनी के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु०अ०सं०- 184/2024 धारा 452, 354, 506 भादवि बनाम सानू उर्फ कलामुद्दीन पुत्र साबित अली के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 02.06.2024 को थाना कटराबाजार की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सानू उर्फ कलामुद्दीन पुत्र साबित अली निवासी नगर पंचायत कटरा बाजार वार्ड नंबर 14 पठान टोला थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश कराकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!