Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

मतगणना कक्ष एवं परिसर में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, धूम्रपान, नशा, आग्नेय पदार्थ पूरी तरह से निषेध रहेगा।

मतगणना कक्ष में गणन अभिकर्ता आवंटित टेबल पर ही बैठेंगे।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी, श्री रिची पाण्डे की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024

05 –संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अभ्यार्थियो/निर्वाचन अभिकर्ता के साथ मतगणना हेतु आवश्यक तैयारियों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में की गई। बैठक में 4 जून 2024 को मतगणना हेतु तैयारी एवं भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी गाइडलाइन के संबंध में सभी को बताया गया। मतगणना कक्ष, मतगणना टेबल, सुरक्षा व्यवस्था, गणन अभिकर्ता की नियुक्ति आदि के बारे में विस्तृत रूप जानकारी उपलब्ध कराई गई। गणन अभिकर्ता के नियुक्ति हेतु सभी से विहित प्रपत्र में आवेदन देने हेतु 01 जून 2024 को संध्या 5:00 बजे तक अनुरोध किया गया साथ ही स्पष्ट रूप से उन्हें बताया गया कि उक्त अवधि के बाद उनके आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। गणना अभिकर्ता अपने साथ क्या-क्या ला सकते हैं और क्या-क्या नहीं लाया जा सकता है इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उपस्थित निर्वाचन अभिकर्ता को बताया गया कि मतगणना कक्ष एवं परिसर में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, धूम्रपान, नशा, आग्नेय पदार्थ पूरी तरह से निषेध रहेगा। साथ ही सभी प्रतिनिधियों से अपने गणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष एवं परिसर में अनुशासन को बनाए रखने हेतु पूर्व से ही उन्हें सूचित करने का अनुरोध किया गया। मतगणना कक्ष में गणन अभिकर्ता आवंटित टेबल पर ही बैठेंगे। मतगणना प्रक्रिया निर्बाध रूप से चलती रहेगी। इसलिए वे संपूर्ण मतगणना के दौरान अपने निर्धारित टेबल पर बने रहेंगे। विधि-व्यवस्था के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था हेतु सभी जगह दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। वहीं सीसीटीवी के द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!