Uncategorizedअन्य खबरेअलीगढ़ताज़ा ख़बरें
Trending

पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखेंगी महिलाएं

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखेंगी महिलाएं

अलीगढ़ । ज्येष्ठ महीने की अमावस्या पर पांच जून को महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री का व्रत रखेंगी । वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर व्रत रखती हैं । वट सावित्री व्रत के दिन सावित्री ने यमराज को मात देकर सत्यवान के प्राण बचाए थे । सावित्री ने अपने पति के जीवन के लिए लगातार तीन दिनों तक व्रत रखा था । इस बार अमावस्या तिथि पांच जून को सांय 6:24 बजे से दूसरे दिन छह जून को शाम 04:37 बजे तक है । पूजा का शुभ मुहुर्त सुबह 11:52 मिनट से दोपहर 12:48 बजे तक रहेगा ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!