Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

गर्मी से राहत देने वाला विजयीपुर विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की प्रचंड गर्मी में हालत हुई ख़राब।

 

विजयीपुर/गोपालगंज

विगत एक सप्ताह से प्रचंड गर्मी के कारण आदमी से लेकर पशु पक्षियों की स्थिति खराब है। इधर लगातार तापक्रम में वृद्ध हो रही है। दिन में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापक्रम पहुंचने के कारण पंखा, कुंअर, फ्रिज की कौन कहे ए,सी, तक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। डर तक कोई बात नहीं और आगे तक बढ़ गई है। इसके बाद विद्युत कट लगातार जारी है।
इस विषय में विजयीपुर विद्युत उपकेंद्र के कनीय अभियन्ता अमित कुमार ने बताया है कि इस साल गर्मी ज्यादा पड़ रही है। पिछले कई वर्षों में इतनी गर्मी नहीं पड़ी है। उन्होंने कहा कि अभी भी ग्रिड ट्रीप कर रहा था तो उसे ठंडा करने के लिए ग्रिड में लगे ट्रांसफार्मर को पानी का फुहारा देकर ठंडा किया गया।
कनीय अभियन्ता ने कहा कि ट्रांसफार्मर के पास भी एक मानक से अधिक ताप सहने की क्षमता नहीं होती है। इसलिए उसे भी हल्का ठंडा किया जाता है। गर्मी के कारण ही बार-बार बिजली तड़पती रहती है। ट्रीपिंग के कारण ही विद्युत आपूर्ति में कटौती की समस्या आ रही है।
विजयीपुर प्रखंड के लिए जब विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर को ठंडे पानी से ठीक करना है तो आम जनमानस की क्षमता कहां है जो इस भीषण गर्मी को बर्दाश्त कर सके।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!