Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: अंतिम संस्कार में गया युवक नदी में डूबा, तलाश जारी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

बसखारी (अंबेडकरनगर)। हंसवर थाना क्षेत्र के लंगड़तीर घाट पर सोमवार को अंत्येष्टि में गया युवक सरयू नदी में नहाने के दौरान डूब गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची।

इसके बाद गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की तलाश शुरू कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
हंसवर थाना क्षेत्र के मुंडेरा निवासी शंभूनाथ की मां के मृत्यु के बाद सोमवार सुबह चुनमुन गुप्त (35) पुत्र संतराम गुप्त निवासी मुंडेरा ग्रामीणों के साथ सरयू नदी के लंगड़तीर घाट पर अंतिम संस्कार में गया था। वहां अंत्येष्टि के बाद लोग नदी में नहाने के लिए उतर गए। चुनमुन भी उनके साथ नदी में नहाने के लिए गया। देखते ही देखते वह डूबने लगा। ग्रामीणों ने चुनमुन को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
युवक के नदी में डूबने से हर कोई परेशान हो उठा। सूचना पर परिजन भी चीत्कार करते हुए घाट पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया। चार गोताखोर ने पहुंचकर नदी में शाम तक युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि तलाश कराई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!