Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: ट्रांसफार्मरों के फुंकने से बढ़ी उपभोक्ताओं की मुश्किल

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
भीषण गर्मी से जहां लोग परेशान हैं, वहीं जिले में बिजली कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। शहर में चौबीस घंटे आपूर्ति का दावा फेल साबित हो रहा है। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी 18 घंटे के बजाय बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
भीषण गर्मी के चलते ओवरलोड की समस्या भी बढ़ रही है। इससे जहां-तहां ट्रांसफार्मर धूं-धूं कर फुंक रहे हैं।
मई माह की बात करें तो अब तक 90 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हो चुकी है। रविवार और सोमवार को अकबरपुर बिजली घर के 13 फीडरोंं से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही बिजली कटौती और बढ़ेगी। ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों को और बेहाल होना पड़ेगा।
ट्रांसफॉर्मर फुंकने से आपूर्ति बाधित :
बरियावन गांव में लगा 400 केवीए ट्रांसफाॅर्मर सोमवार को अचानक धू-धूकर जल उठा। इससे जुड़े 100 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मौजूदा माह में अकबरपुर परिवर्तक कार्यशाला में हर दिन 10 ट्रांसफाॅर्मर पहुंच रहे हैं। जबकि बीते माह इसकी संख्या तीन से चार ही हुआ करती थी।
———————-
सुचारु ढंग से हो रही आपूर्ति

उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देने की पूरी कोशिश रहती है। कई बार गड़बड़ी के चलते आपूर्ति बाधित होती है, लेकिन गड़बड़ी दुरुस्त कर तुरंत आपूर्ति बहाल करा दी जाती है। कोशिश है कि उपभोक्ताओं को बिजली की समस्या न होने पाए। 5 विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!