Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

1/6/2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बारे में समिक्षात्मक बैठक की गई

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्षेत्र के सभी सीमाओं के बारे में बताया गया

  1.    vande bharat live tv news कैमूर बिहार से अफसार आलम की रिपोर्ट

    कैमुर भभुआ        27 मई 2024 को समाहरणालय कैमुर स्थित सभागार में विशेष प्रेक्षक , लोकसभा आम निर्वाचन 2024 मनजीत सिंह भा०प्र०से० की अध्यक्षता में लोकसभा में निर्वाचन 2024 के मद्देनजर सभी कोषांगों के द्वारा की गई तैयारीयों के बारे में समीक्षात्मक बैठक की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार भा०प्र०से० के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विशेष प्रेक्षक महोदय को सासाराम संसदीय क्षेत्र के सीमाओं के बारे में विस्तार से बताया गया तदोपरांत सासाराम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल संपादन हेतु की गई तैयारीयों के बारे में बताया गया।

बैठक में उपस्थित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों से विशेष प्रेक्षक महोदय के द्वारा उनसे संबंधित कोषांगों के बारे में जानकारी प्राप्त कर उन्हें स्वच्छ निष्पक्ष एवं मनोयोग से कार्य करने हेतु संबोधित किया गया।

विशेष प्रेक्षक महोदय के द्वारा बारी-बारी से सीएपीएफ कोषांग, प्रशिक्षण, वाहन, सी-विजिल, विधि व्यवस्था सहित सभी कोषांगों की समीक्षा की गई एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक से भी फीडबैक प्राप्त किया गया।

बैठक में सामान्य प्रेक्षक,व्यय प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक कैमूर ललित मोहन शर्मा, अपर समाहर्ता कैमूर ओमप्रकाश मंडल, उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी तथा सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!