Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

13 जुलाई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

हरदोई।अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप द्वारा बताया गया कि मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई 2024 (दिन शनिवार) को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आज दिनाँक 27/05/2024 को प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रीती श्रीवास्तव द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों को सुलह- समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने के संबंध में समस्त बैंक अधिकारियों को जिला जज द्वारा निर्देश दिए गए। जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके। बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह,अपर जिला जज/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक (बैंक ऑफ इण्डिया) अरविंद रंजन, आर्यावर्त बैंक से अभिषेक कुमार,इंडियन बैंक से आशीष मिश्र, पंजाब एंड सिंध बैंक से अनुराग सिंह, स्टेट बैंक से शाजिद हुसैन, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अमित कुमार त्रिपाठी व यूनियन बैंक से अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!