Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

कत्थक में कुरुद की सिया ने उज्जैन मे प्राप्त किया प्रथम स्थान

कुरूद. महाकाल की नगरी उज्जैन मे नृत्यांजलि संस्था द्वारा आयोजित सांस्कृतिक समारोह व प्रतियोगिता मे दिवंगत पत्रकार कमलेश शर्मा की सुपुत्री सिया ने एकल कत्थक नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है।

सिया शर्मा कत्थक विधा मे चार साल से निरंतर गुरु जुगराज बाग़ के सानिध्य मे गीतांजलि संगीत प्रशिक्षण केंद्र मे विधिवत शिक्षा ले रही है। साथ ही खैरागढ़ संगीत महाविद्यालय से डिग्री कोर्स भी कर रही हैं। कुरुद के एकमात्र संगीत स्कूल के अन्य छात्राओ का प्रदर्शन भी शानदार रहा। ज्ञात हो की बीते वर्षो मे सिया ने हरिद्वार, पुरी, बनारस, और नेपाल मे भी अपनी प्रस्तुति देकर कई आवार्ड अपने नाम कर चुकी है। केंद्रीय विद्यालय मे पढ़ने वाली सिया शर्मा पढ़ाई और और अन्य विधाओ मे भी अपनी प्रखर प्रस्तुति के लिए सदैव प्रशंसा पाती है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!