Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंदेशराजस्थान

संडे के दिन फील्ड में निकला प्रशासन

हीट वेव, गर्मी एवं लू से राहत दिलाने एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष अभियान

सीकर. जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी के निर्देश पर आमजन को हीट वेव, गर्मी एवं लू से राहत प्रदान करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत सभी उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को उनके क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप जिला अस्पतालों में चेक लिस्ट बनाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर ने चेक लिस्ट के अनुसार स्वास्थ्य व्यवस्थाएं नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

खंडेला उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देश पर चेक लिस्ट के अनुसार उन्होंने उप जिला अस्पताल खंडेला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादिया रामपुरा का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेव एवं लू संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं, एसी-कूलर, एम्बुलेंस मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति, ओआरएस सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रखने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि उप जिला अस्पताल खंडेला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादिया रामपुरा में चिकित्सा व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।

लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलारा का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार चेकलिस्ट के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। जिसमें हीट वेव, लू एवं गर्मी से संबंधित आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पाबंद किया कि गर्मी के इस मौसम में मेडिकल स्टाफ की 24 घंटे उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!