Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

एनडीपीएस एक्ट मामले में फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को हजारा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

न्यायालय से काफी समय से फरार चल रहा था गिरफ्तार वारंटी

हजारा, पीलीभीत । पीलीभीत जनपद के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशानुसार जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में हजारा पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।
उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार के कुशल नेतृत्व में हजारा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों की रोकथाम तथा गिरफ्तारी के लिए लगातार क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हजारा पुलिस को नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि न्यायालय से वांछित चल रहा अभियुक्त बाजारघाट गुरुद्वारे के पास संदिग्ध रुप से खड़ा है। इस पर गश्त कर रही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर दबोच लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरदीप सिंह पुत्र तेजा सिंह निवासी ग्राम राघवपुरी, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत बताया। इस मामले को लेकर थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक परमेन्दर कुमार ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को पुलिस ने नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान ग्राम बाजारघाट गुरुद्वारे के पास से एक अभियुक्त को एक देशी 315 बोर तमंचे तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने आगे कहा कि पकड़ा गया अभियुक्त काफी समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय से फरार चल रहा था। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में थाना हजारा की कंबोजनगर पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबल नितिन तथा कांस्टेबल आशु कुमार मौजूद रहे थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!