Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

समर कैंप का हुआ समापन

समर कैंप का हुआ समापन

गाडरवारा । विगत दिवस राजवंश होटल के बाजू में स्थित वन स्टेप ऑफ़ इंटरनेशनल स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश में समर कैंप का आयोजन किया गया जिसमें गाडरवारा के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लेकर अनेक प्रकार की गतिविधियां जैसे -योगा, मेडिटेशन, डांस ,मेहंदी , रंगोली ,आर्ट एंड क्राफ्ट कर्सिव हैंडराईटिंग आदि सिखाया गया। संस्था के डायरेक्टर विजय रोहरा की विशेष उपस्थिति में बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया और बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए मैनेजमेंट हैड श्रीमती अंजू कठल , एवं स्कूल की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियां सिखाने में अपना योगदान दिया। समर कैंप के दौरान मदर्स डे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया।
और बच्चों से उनकी माताओं का पूजन-अर्चन करवाया गया।
सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक नृत्य,नाटक आदि प्रस्तुत किये।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!