Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

जहानाबाद हरिद्वार नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से नीलगाय की मौत

पीलीभीत। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टी सियावाड़ी और लाल चौराहे के बीच हरिद्वार नेशनल हाईवे पर शाम करीब 6:15 बजे रुद्रपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही नील गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर काफी दूर खाई में जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार एक महिला भी मामूली रूप से चोटिल हो गई। चालक वाहन लेकर चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!