ताज़ा ख़बरें

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

संभावित बाढ़ की रोकथाम के लिए पूर्व में ही कमर कस लें जिम्मेदार- जिला कलेक्टर

*मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित*

*संभावित बाढ़ की रोकथाम के लिए पूर्व में ही कमर कस लें जिम्मेदार- जिला कलेक्टर*

नाहर सिंह मीना धौलपुर

धौलपुर, 22 मई।

मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर श्रीनिधि बीटी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि एवं संभावित बाढ की रोकथाम के लिए पूर्व से ही समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें। उन्होंने जिले के सभी उपखंडाधिकारियों को आपदा प्रबन्धन एवं वर्षा ऋतु के दौरान अतिवृष्टि एवं संभावित बाढ़ के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जावे कि सभी बांध, तालाब, एनीकट सही हालात में है। बांधों तालाबों, एनीकटों की भराव क्षमता एवं उनके केचमेन्ट एरिया उनके लाईन्ड एरिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी कर ली जावे। गांव स्तर पर संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ बचाव हेतु किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा कर सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करें। उन्होनें जल संसाधन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ नियन्त्रण कक्ष की स्थापना की जावें। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, सीईओ जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, सभी उपखंडाधिकारी, डिप्टी सीएमएचओ डॉक्टर चेतराम मीना, आयुक्त नगरपरिषद अशोक शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी मुकेश गर्ग, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल, जल संसाधन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!