Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडताज़ा ख़बरेंसरायकेला

इंडी गठबंधन द्वारा झामुमो के वरिष्ठ नेताओं का की गई उपेक्षा : सुखराम हेंब्रम

बानेश्वर महतो

बानेश्वर महतो

सरायकेला /चांडिल: झारखंड आंदोलनकारी झामुमो के वरिष्ठ नेता सुखराम हेंब्रम ने कहा कि रांची लोकसभा के इंडी गठबंधन प्रत्याशी, कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा वरिष्ठ नेता व समर्पित कार्यकर्ताओं का उपेक्षा किया जा रहा है। जिसका नतीजा है मंगलवार को चांडिल के गांगूडीह फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा में भीड़ का कम होना। उन्होंने कहा कि यदि इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का चुनाव नतीजा खराब होगा तो उसका जिम्मेदार इंडी गठबंधन का होगा। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा सभा के हजारों कार्यकर्ताओं ने 50 साल से झामुमो को खून पसीना से सींचकर एक पौधा के रूप से बड़ा वृक्ष का रूप दिया है। उन कार्यकर्ताओं को कांग्रेस और झामुमो के केंद्रीय समिति ने दरकिनार कर दिया है। जिसका नतीजा यह है कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में आशा के अनुसार समर्थन नहीं मिल पा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!