Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

तेंदुए से चारो घायलों को धार किया रेफर वन विभाग पहुंचा घटना स्थल

चारो घायलों को धार किया रेफर ,वन विभाग पहुंचा घटना स्थल

जिला ब्युरो गोपाल रावडिया मारु की रिपोर्ट।


धार जिले के अमझेरा बुधवार दोपहर में पास के ग्राम हाथीपावा मे बांस काट रहे युवक साहित अन्य ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर चार ग्रामीणों को घायल कर चार दिया था जिसके बाद चारो घायलों को ग्रामीण अमझेरा अस्पताल लेकर पहुँचे थे। जहा प्राथमिक उपचार किया गया। शाम ४ बजे सभी घायलों को धार जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है । डॉ सुशांत बहादुर ने बताया की घायल बुजुर्ग नानूराम दरियाव को ज्यादा घाव है वही अन्य तिन घायल सभी को उपचार के लिए रेफर किया गया है ।घटना स्थल पहुंचे वन विभाग कर्मचारी तेंदुए के ग्रामीणों पर हमले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के कर्मचारी दोपहर मे अमझेरा अस्पताल पहुँचे घायलों से घटना की जानकारी ली एवं घटना स्थल जाकर देखा। सरदारपुर रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी ने बताया कि विभाग द्वारा सभी ग्रामीणों से अपील की गई है कि अकेले जंगल मे न जाये समूह मे जाए वन्य जीव दिखने पर विभाग को सूचना दे। साथ हि वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत करवाकर पिंजरा लगाने की मांग की गई है ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!