शाजापुर, 21 मई 2024/कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड, माडर्न मेटरनिटी विंग, प्रसुति कक्ष आदि वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपचार कराने आई अवंतिपुर बड़ोदिया की शिवानी एवं खेड़ा बमोरी की अनिता से उनकी बीमारी एवं जच्चा-बच्चा कार्ड बना है अथवा नहीं के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अन्य स्थानों से आए मरीजों से उनके स्वास्थ्य लाभ के बारे में पूछा। इसके बाद कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा वितरण का रिकार्ड मेंटेन रखने तथा पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध है अथवा नहीं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ मधुर व्यवहार करें। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, भर्ती मरीजों के बिस्तर के चादर प्रतिदिन बदलने व साफ-सुथरा रखने, मेकेनाईज्ड लॉण्ड्री के लिए टेंडर जारी कर लॉण्ड्री सेटम स्थापित करने, पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं नवीन टेंडर जारी करने, लिफ्ट के एएमसी का कार्य, मरीजों की बैठक व्यवस्था के लिए नवीन कुर्सी क्रय करने, वेटिंग एरिया में पंखे लगाने, पेयजल के लिए प्याऊ निर्माण कराने सहित अन्य निर्देश सिविल सर्जन को दिये। साथ ही कलेक्टर ने 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय (एमसीएच) भवन को जल्द से जल्द प्रारंभ कर मातृ एवं शिशु वार्ड को नवीन भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिये।
निर्माणाधीन एमसीएच भवन का निरीक्षण
इसके पूर्व कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय (एमसीएच) भवन का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवन के प्रत्येक कक्ष में जाकर निर्माण की गुणवत्ता एवं कक्ष के उपयोग की जानकारी ली एवं संबंधित ठेकेदार को अन्य आवश्यक कमियों को जल्द से जल्द पूर्ण कर हेण्डओवर करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने भवन के परिसर में वृक्षारोपण कराने, दो पहिया वाहन पार्किंग बनाने सहित अन्य आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री राजकुमार हलधर, सिविल सर्जन डॉ. एमके जोशी, आरएमओ डॉ. सचिन नायक, हास्पिटल सहायक प्रबंधक सुश्री नेहा सांवले, लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया, एसडीओ लोक निर्माण श्री हर्षवर्धन सिंह मुवेल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
2 weeks ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
2 weeks ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
2 weeks ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
2 weeks ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
3 weeks ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
3 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
3 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी