ताज़ा ख़बरें

नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन लेकर महिलाएं पहुंची नपा कार्यालय, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर    

नीमच। शहर में जल संकट को लेकर त्राहिमाम मचा है। शहर के वार्ड वासी समय पर पानी ना मिलने के कारण खासे परेशान है। जीवन की सबसे अहम आवश्यकता और मूलभूत सुविधा पानी उपलब्ध कराने में नगर पालिका नाकाम नजर आ रही है। रोजमर्रा के अलावा पीने के लिए भी पानी को अब लोग तरसने लगे हैं।
पेयजल की समय पर आपूर्ति न होने से नाराज वार्ड नंबर 31 टीआईटी कॉलोनी की महिलाएं आज पानी के बर्तन लेकर विरोध जताने नगर पालिका पहुंची। यहां पर महिलाओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। सीएमओ डॉ रश्मि श्रीवास्तव से मिलकर ज्ञापन दिया।
रहवासियों ने बताया कि 2 दिन छोड़कर भी पानी समय पर मुहैया नहीं हो रहा। नगर पालिका के टैंकर भी नहीं आते हैं। प्राइवेट टैंकरों से पानी डलवाना पड़ रहा है। पानी की समस्या मार्च से ही शुरू हो गई। अब पेयजल संकट भयावह रूप लेने लगा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!