टहरौली (झाँसी) – टहरौली थानाक्षेत्र के ग्राम खिल्लावारी में भाजपा बूथ एजेन्ट व उसके अन्य साथियों को प्रधान पति व उसके अन्य साथियों की मतदान में गड़बड़ी करने व फर्जी वोट डलवाने की शिकायत करना भारी पड़ गया। शिकायत से तैश में आये ग्राम खिल्लावारी के प्रधान पति व उनके दस अन्य साथियों ने एक शिकायतकर्ता छत्रपाल सिंह दांगी के घर में अवैध असलहे, कुल्हाड़ी व डण्डों से जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। मारपीट व गाली गलौच का शोर शराबा सुन कर बचाने आये उसके भतीजे व अन्य ग्रामीणों को भी नहीं बख्शा और कुल्हाड़ी डण्डों से उनके ऊपर भी ताबड़तोड़ प्रहार करना शुरू कर दिये जिससे वहाँ चीख पुकार मच गयीं। और लोग अपनी जान बचाने के लिए यहाँ वहाँ भागना शुरू कर दिए। घटना के बाद पूरे गाँव में दहशत का माहौल व्याप्त है। इतना बड़ी घटना होने के बाद भी टहरौली पुलिस का रवैया अपराधियों को संरक्षण देने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर टहरौली पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों के घरों में ही दबिश देना चालू कर दी। जिसके बाद पीड़ित बूथ एजेन्ट, शिकायतकर्ताओं व अन्य ग्रामीणों ने लहूलुहान हालात में सांसद अनुराग शर्मा का दरबाजा खटखटाया। जिसके बाद सांसद अनुराग शर्मा के दखल के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के आदेश पर टहरौली पुलिस ने पीड़ित ग्रामीणों की फरियाद सुनी और पीड़ित की तहरीर लेकर गाँव के प्रधान पति दिलीप यादव, भूपेन्द्र यादव, रूपसिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, राजेन्द्र यादव, रामनरेश यादव, आशीष यादव, रमेश यादव, शैलेन्द्र कुशवाहा, रामनरेश उर्फ लला यादव, धीरज यादव आदि के खिलाफ तर्क संगत धाराओं में मामला पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। टहरौली पुलिस ने हमले में घायल छत्रपाल सिंह दांगी, मण्डल मन्त्री युवा मोर्चा पीकेन्द्र पाठक, 224/10 बूथ संख्या वारी बुजुर्ग के बूथ एजेन्ट रोहित पाठक, बद्रीप्रसाद पाठक, अंकित दांगी व शिवराज पाठक को मेडिकल जांच के लिए गुरसरांय भेज दिया है जहाँ से उनको गम्भीर स्थिति होने के कारण उनको झाँसी रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्षेत्राधिकारी टहरौली अनुज कुमार क्षोत्रिय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देना शुरू कर दिया है।
राजू यादव को गोली मारने वाला आरोपी को पुलिस धर दबोचा
3 days ago
*25000 रुपये के इनामिया वांछित मोनू यादव को मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार*
4 days ago
पुलिस बैरिकेडिंग का बड़ा असर शराब तस्कर,गौ तस्कर जैसे कई मामलों पर कसा शिकंजा
4 days ago
सौरम रोड की मुख्य नाली जाम होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी
5 days ago
सराय ने जीता पीपीएल (PPL) क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
5 days ago
*डॉक्टर सहित 3 कर्मियों का वेतन कटा,
5 days ago
पैर फिसलने के कारण नहर में डूबने से बच्चे की हुई मौत
1 week ago
पुलिस ने खोज निकाला खोया हुआ मोबाइल पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान
1 week ago
देशभर में एक साथ बजे मोबाइल अलार्म: भारत सरकार ने किया आपदा अलर्ट सिस्टम का परीक्षण
1 week ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर गुर्जर कि खास रिपोर्ट कन्हैया लाल गायारी गोपालपुर द्वारा खड़ावदा क्षेत्र में दादागिरी गरोठ थाना अंतर्गत खड़ावदा के पास गांव गोपालपुरा में कन्हैयालाल पिता भागीरथ गायरी का आतंक ग्राम गोपालपुर गोपालपुरा के रहने वाले मुकेश पिता प्रभु लाल गायारी 30 अप्रैल को अपने खेत पर पशु लेकर जा रहे थे तब अचानक उसके पास कन्हैयालाल गायारीआया और बोला कि तू पशुओं से मेरा नुकसान करवाता है जबकि उसका कोई नुकसान नहीं हुआ और बोला कि मेरी नली तोड़ी तूने ऐसा बोलकर गाली गलौज करने लगा उसके बाद में मारपीट पर उतारू हो गया मौके पर मुकेश के पिता वह रूपरा के एक ग्रामीण उपस्थित थे उनके सामने कन्हैयालाल ने मुकेश के साथ मारपीट की वह जान से मारने की धमकी दी वह फरियादी मुकेश कुमार गायरी गोपालपुर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज करवाई लेकिन अभी तक पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की इसमें आतंकी टाइप करतूत करने वाले कन्हैयालाल के होसले और बुलंद हो गए हैं और 7 दिन हो गए उसके बाद उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से परिवार परेशान है वह कन्हैयालाल द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है कि तू मिल तुझे मैं देखता हूं तो इस विषय पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करना चाहिए और मामला गंभीर है पुलिस को ध्यान देना चाहिए ऐसे सातीर बदमाश पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करना चाहिए इस ओर गरोठ धाना ti साहब को तुरंत संज्ञान में लेकर करवाई करना चाहिएउक्त प्रार्थी आदतन अपराधी है इनके द्वारा ग्राम गोपालपुर के बलराम पिता नंदा जी विकलांग व्यक्ति हे जो लकड़ी से चलते उनकी जमीन भी इनके द्वारा 2 वर्ष तक विवाद करके पड़त एवं भगवान पिता बालचंद जी की जमीन 2 वर्ष तक पड़त रखवाई और इसी प्रकार बगदीराम पिता नंदा ये व्यक्ति भी विकलांग है उनकी जमीन की हड़पने की नियत से आए दिन विवाद कर रहा है और दो माह पहले ही इनके द्वारा बगदीराम के पुत्र विनोद के साथ भी आत्मघाती हमला किया गया और यह कहीं लोगों के साथ आए दिन अपराध करता रहता है इनकी विरोध कार्रवाई की इनके खिलाफ थाने में 10 आवेदन अन्य अन्य लोगों के द्वारा दे रखे हे खड़ावदा क्षेत्र में कन्हैया लाल गायूरी का आतंक किसी की जमीने पर जबरन कब्जा करता है तो किसी से मारपीट मारपीट करता है पुलिस को इस शातिर बदमाश पर सख्त एक्शन नहीं खिलाफ नहीं तो यह आगे चलकर बहुत बड़ा कांड कर सकता है इस समय रहते इसके ऊपर शिकंजा कसना जरूरी है क्योंकि यह गांव वालों से बदतमीजी से बात करता है वह पूरे गांव में दादागिरी करता है वह लोगों की जमीन है जबरदस्ती कब्जे में कर रखी है इसमें पैसे चार से पांच छह लोगों की जमीन इसके अंदर अंदर में है इसको तुरंत से तुरंत कार्रवाई करना चाहिए