Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

डॉ पालीवाल ने चिकित्सा संस्थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

शक्ति दिवस गतिविधियों तथा लू तापघात से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओ का लिया जायजा

जैसलमेर 21 मई 2024/ डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल द्वारा मंगलवार को उप स्वास्थ्य केंद्र धउवा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुहड़ी चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, डॉ पालीवाल द्वारा चिकित्सा संस्थान के वार्ड, लैब, दवा वितरण केंद्रों व कोल्ड चेन पोइंट का निरीक्षण किया गया, उन्होंने शक्ति दिवस पर आयोजित गतिविधियों व प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए, उन्होंने आगामी लू – तापघात को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सा संस्थानो पर की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, उन्होंने वार्डो में कूलरो की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा प्रदान की जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओ हेड काउंट सर्वे अंतर्गत संपादित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने टीकाकरण से वंचितों को टीकाकरण से शत प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए, निरीक्षण के दौरान जिला औषधि भंडार प्रभारी अधिकारी डॉ निखिल शर्मा भी साथ उपस्थित थे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!