Uncategorizedछत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरें

गरियाबंद – वन विभाग की बड़ी कार्यवाही फंदा बनाकर वन्य प्राणी को शिकार करने वाला शिकारी को भेजा जेल l

गरियाबंद- छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख छत्तीसगढ़ रायपुर श्री व्ही.श्रीनिवास राव भा.व.से. एवं मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त रायपुर श्री राजू अगासीमनी भा.व.से के निर्देश तथा वन मंडल अधिकारी गरियाबंद वन वन मंडल गरियाबंद श्री लक्ष्मण सिंह भा.व.से के मार्गदर्शन में उप वनमंडलाधिकारी देवभोग राजेंद्र सोरी द्वारा गठित सामूहिक गस्ती दल द्वारा आज दिनांक 19.05. 2024 को इंदागांव(देवभोग) परिक्षेत्र के उप परिक्षेत्र अमलीपदर अंतर्गत परिसर छैला में वन एवं वन प्राणियों की सुरक्षा हेतु सामूहिक गस्ती के दौरान ज्ञात हुआ कि वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 987 आर.एफ.सी.के वन क्षेत्र में 01 नग तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। इस संबंध में पतासाजी करने पर संदिग्ध आरोपी राजमन वल्द डोला, जाति गोंड,उम्र 49 वर्ष,ग्राम हल्दी,पोस्ट गोना,थाना रायघर, जिला नवरंगपुर(उड़ीसा) को पकड़ा गया। आरोपी द्वारा वन्य प्राणियों के अवैध शिकार के उद्देश्य से फंदा लगाया गया था। आरोपी से पूछताछ किए जाने पर अपराध की स्वीकारोक्ति उपरांत विधिवत कार्यवाही में लेते हुए,आरोपी राजमन वल्द डोला, जाति गोंड,उम्र 49 वर्ष,ग्राम हल्दी,पोस्ट गोना,थाना रायघर, जिला नवरंगपुर(उड़ीसा)के विरूध्द वन अपराध प्रकरण पी. ओ.आर. क्रमांक 17445/13 दिनाक 19.05.2024 जारी कर विवेचना में लिया गया है तथा न्याय विचार का अधिकारी माननीय न्यायालय महोदय को होने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपी को वन्य जीव(संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 2(1)9,39,50,51(1),52 के तहत 15 दिवस के रिमांड में जेल दाखिल किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। अन्य अपराधियों की पतासाजी एवं धर पकड़ हेतु टीम गठित किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है। इस कार्यवाही में श्री अश्विनी दास मूरचुलिया,वन परिक्षेत्र अधिकारी इंदागाव(देवभोग),श्री बिम्बाधर यदु वनपाल,श्री दिनेश चंद्र पात्र वनपाल,श्री खेत्रमोहन साहू वनरक्षक,श्री लंबोदर सोरी वनरक्षक,श्री खिलेश नगारची वनरक्षक,श्री ओमेश साहू वनरक्षक,श्री लखन राम यादव,श्री बलिराम यादव,अलेख राम,श्री परदेसी प्रधान अग्नि सुरक्षा,श्रमिक तथा दैनिक सुरक्षा श्रमिकों का इस कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!