ताज़ा ख़बरें

जैसलमेर गड़ीसर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत,बचाने के प्रयास में एक चोटिल

जैसलमेर-फोटो खिंचवाने के शौक में गई दो मासूमों की जान,गड़ीसर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत,बचाने के प्रयास में एक चोटिल

संवाददाता : कोजराज परिहार जैसलमेर

एंकर-युवाओं तथा बच्चों में आजकल फोटो खिचवाने व सेल्फी लेने का बहुत क्रेज हैं। कई बार सेल्फी व फोटो खिंचवाने के चक्कर मे लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं लेकिन इससे सबक नहीं लेते। फोटो खिंचवाने के शौक ने आज जैसलमेर में दो मासूमो की जान ले ली। जैसलमेर के गड़ीसर तालाब में फोटो खिंचवाते वक्त संतुलन बिगड़ने से 2 बच्चों की मौत हो गई तथा उन्हें बचाने के प्रयास में एक दोस्त चोटिल हो गया। जानकारी के अनुसार पीयूष उम्र 11 साल,संजय उम्र 12 साल तथा जयंत उम्र 14 साल तीनों निवासी छपर पाड़ा जैसलमेर दोपहर में फोटो खिंचवाने के लिए गड़ीसर तालाब गए थे। जयंत का कहना है कि पीयूष व संजय फोटो खिंचते हुए तालाब के अंदर चले गए। जब मैंने उन्हें डूबते हुए देखा तो में उन्हें बचाने के लिए तालाब में उतरा। मेने उन्हें बचाने का खूब प्रयास किया लेकिन मेरे दोनो पैरो में तालाब में पड़े कांच चुभ गए जिससे में चोटिल हो गया। जयंत के चिल्लाने पर आसपास के लोग आए और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए है तथा चोटिल जयंत का इलाज जारी ह

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!