Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

Kubaji Jayanti 2024: गूंजा जयकारा, गीतों की सरगम पर किया नृत्य, 

Kubaji Jayanti 2024: गूंजा जयकारा, गीतों की सरगम पर किया नृत्य,

पाली शहर में कुमावत समाज की ओर से रविवार को कुबाजी जयंती श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। समाजबंधुओं ने कुबाजी के समक्ष शीश नवाकर खुशहाली की कामना की।

कुबाजी जयंती पर बैंड बाजो की मधुर धुन के साथ धवज लेकर घोड़े पर सवार समाजबंधु की अगवानी में सुबह रजत नगर िस्थत समाज भवन से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे महिलाएं व पुरुष नृत्य करते व भजन गाते हुए चले। भजनों की स्वर लहरियों व जयकारों से माहौल कुबाजी के रंग में रंग गया। शोभायात्रा सिद्ध बालाजी रामदेव रोड, खेतारामजी की प्याऊ होते हुए पुनायता रोड स्थित कुमावत वाटिका पहुची।झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा में कुबाजी महराज, द्वारकाधीश, कुबाजी महाराज के जन्म एवं समाधि स्थल, समाज का वास्तु शास्त्र एवं शिल्प कला को प्रदर्शित करती झांकियां सजाई गई। कुमावत समाज के कृषि कार्य की झांकी शहरवासियों के आकर्षण का केन्द्र रही।

बालिकाओं ने दिखाएं करतब

शोभायात्रा में शामिल समाज की बालिकाओं ने लाठी आदि चलाकर शानदार करतब दिखाए। आत्मरक्षा के लिए कराटे आदि सीखने को प्रेरित किया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह शहरवासियों के साथ समाजबंधुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।भामाशाहों का किया सम्मान

कुमावत वाटिका में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे समाज में सहयोग करने वाले भामाशाहों के साथ कार्यकर्ताओं का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। समारोह में अगले साल के लिए समाजबंधुओ ने बालियां लगाई। महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!