अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशरीवा

रीवा – लड़की ने भोजपुरी गाने पर लगाया ठुमका सोशल मीडिया में वीडियो वायरल ,रीवा रेलवे स्टेशन फिर सुर्खियों में ?

सोशल मीडिया का चढ़ा पारा ,ऐसे ही कॉलेज स्टूडेंट ने सतना रेलवे स्टेशन पर रील बनाया था जिस पर रेलवे पुलिस विभाग ने एक्शन लिया था।

रीवा –  सोशल मीडिया पर आए दिन रीवा रेलवे स्टेशन के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई ऐसे वीडियो जो इंस्टाग्राम में रील के रूप में अपलोड की जाती है, ऐसे ही कॉलेज स्टूडेंट ने सतना रेलवे स्टेशन पर रील बनाया था जिस पर पुलिस विभाग ने एक्शन लिया था। एक बार फिर रीवा रेलवे स्टेशन पर भोजपुरी गाने पर लड़की ने गजब का ठुमका लगाया है जिससे सोशल मीडिया का पर चढ़ गया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

सोशल मीडिया का चढ़ा पारा

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के गाने पर लड़की ने गजब का ठुमका लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रीवा रेलवे स्टेशन बोर्ड के तले बनाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का पर चढ़ गया है इस वीडियो पर लोगों ने जमकर प्रक्रियाएं भेजी है, कुछ यूजर्स भड़क भी गए, लेकिन उससे अधिक तारीफ भी की गई है।

वायरल हुआ वीडियो

विडियो को @sudha _roy _rewa के नाम से बने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो को 6 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा है। साथ ही 1506 लोगों ने शेयर किया, 110 से अधिक यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है, वीडियो कुछ दिन पुराना का बताया जा रहा है लेकिन अब जाकर यह इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!