Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमंडलामध्यप्रदेश

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

मंडला ब्लेक स्पॉट चिन्हित कर रोड पार्किंग लगवाए डॉक्टर सिडाना

मंडला जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया की जिले के ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर रोड पार्किंग और यातायात के संकेतक लगवाएं वाहनों के फिटनेस की जांच करें ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही करें इस संबध में उन्होंने मनेरी में संचालित उघोगो के प्रबंधकों की बैठक लेने के लिए जिला उधोग अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए कलेक्टर ने कहा की नगरीय क्षेत्र में संचालित ऑटो रिक्शा संचालकों के साथ बैठक आयोजित करें तथा उन्हें यातायात के संबंध में विस्तार से जानकारी दें स्कूलों में छात्र छात्राओं को लाने लेजाने के लिए लगी बसों तथा छोटे वाहनों की भी फिटनेस की जांच आवश्यक रूप से करें सड़कों पर लगाने वाले दुकान की सामग्री हटवाएं आवश्यता अनुसार जप्ती की कार्यवाही भी करें मानसून के पूर्व क्षतिग्रस्त पुल पुलियों का चिन्हांकल कर मरम्मत कराएं डेंजर साइन आदि की संकेतक भी लगवाएं बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा की शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें बाजार में सड़क पर खड़े वाहनों को जप्त करें तथा जुर्माने की कार्रवाई भी करें बस स्टैंड में अनावश्यक रूप से खड़ी बसों को हटवाने की कार्यवाही करें बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रेयांश कुमट अपर कलेक्टर राजेंद्रकुमर सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा जिला परिवहन अधिकारी रमा दुबे सहित संबंधित उपस्थित रहे

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!