Uncategorizedताज़ा ख़बरें

जियावन पुलिस कि बड़ी कार्यवाही अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर को किया जप्त।

जर्नलिस्ट भुपेंद्र कुुमार विश्वकर्मा

वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली पुलिस अधीक्षक सिगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री शिवकुमार वर्मा,अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) देवसर श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जियावन के नेतृत्व में दिनांक 13/05/2024 को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम कोहराखोह में एक नीले रंग की सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली जिसका नंबर एम.पी. 66 ए 3740 महान नदी से अवैध बालू ( रेत) बालू लोडकर परिवहन के लिये जा रहा है। सूचना की तस्दीक कार्यवाही किया तो मौके से ट्रैक्टर का चालक पुलिस को देखकर भाग गया। उक्त टैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से बालू (कीमती 5000/-) पाये जाने पर मौके से मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध थाना जियावन में अपराध क्रमांक 244/2024 धारा 379, 414 भादवि एवं 4/21 खनिज अधनियम 1957 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

सराहनीय योगदान- सहायक उपनिरीक्षक गुलाब सिह, प्र. आर. 262 सुरेश सोनी, आर.654 राहुल यादव,

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!