
कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP

बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के उद्देश्य से रीठी विकास खंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में प्राचार्य एसपी दहायत के निर्देशन में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित समर कैंप में छात्र-छात्राओं को खेलों के महत्व के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियां भी सिखाई जा रही हैं। विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत ने बताया कि कैंप के अंत में गतिविधियों का डाक्यूमेंटेशन विद्यालय स्तर पर ही होगा।
जिसमें सर्वेक्षण प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बताया गया कि समर कैंप के दौरान चयनित खेलों के प्रशिक्षण के साथ-साथ पेंटिंग, योगा, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी सिखाई जा रही हैं। खेल प्रशिक्षक के रूप में संस्था के शिक्षक प्रतिपाल सिंह ठाकुर व सुनीता द्वारा विद्यार्थियों को खेल की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट, बाॅलीवाल, कबड्डी, गोला-भाला फेंक तथा योगा सहित अन्य गतिविधियां प्रतिदिन सम्पन्न हो रही हैं।




