
उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह शुक्रवार का किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के केबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी सहित किन्नौर कांग्रेस के प्रभारी केहर सिंह खाची भी मोजूद रहे। इस दौरान रिकांगपिओ बाजार में रोड शो निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। रिकांगपिओ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याक्षी विक्रमादित्य सिंह ने मंच से मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर भी जमकर बरसे और उन्हें केवल मंडी संसदीय क्षेत्र में शुटिंग करने मात्र की संज्ञा दी है विधा भगत नेगी की रिपोर्ट किन्नौर


