Uncategorizedताज़ा ख़बरें

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान

अनूपगढ़। श्रीमान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं ड्रग कंट्रोल राजस्थान के निर्देशानुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार विशेष अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु सीएमएचओ डा.अजय सिंगला एवं डॉ. गिरधारी लाल मेहरड़ा के निर्देश पर अनूपगढ़ में खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकानों का निरीक्षण किया एवं आईजेके बेवरेज से कोल्ड ड्रिंक्स( बेवरेजेज) के 2 सैम्पल लिए गए।साथ ही फ्रूट जूस की 1072 बोतल अवधिपार पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री हेतराम खुडिया ने बताया कि खाद्य व्यापारियों को खुले में मिठाईयां नहीं रखने एवं अन्य खाद्य सामग्री ढ़ककर रखने, अच्छी क्वालिटी की सामग्री उपयोग में लेने एवं सफाई व्यवस्था सुधारने हेतु पाबंद किया गया। लिए गए सैंपलों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला बीकानेर में भिजवाया जाएगा। अमानक पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्य व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत टीम की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। (फोटो सहित)

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!