ताज़ा ख़बरें

कोविसील्ड के साइड इफेक्ट्स मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

 

Covishield Side Effects: कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए पैनल गठित की मांग

कोरोना वायरस को काबू करने के लिए ली गई वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दाखिल की है।दाखिल अर्जी में कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा लंदन में माना गया है कि इसके कारण बहुत बिरले मामलों में खून का थक्का जमना या प्लेटलेट की संख्या घटना आदि शामिल है।

HIGHLIGHTS

  1. कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

चिकित्सा विशेषज्ञों का एक पैनल गठित करने की मांग•

  1. मुआवजा देने का केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग।                                                           वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज, नई दिल्ली। कोरोना वायरस को काबू करने के लिए ली गई वैक्सीन कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल हुई है जिसमें चिकित्सा विशेषज्ञों का पैनल गठित कर इसके साइड इफेक्ट की जांच कराने की मांग की गई है। यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दाखिल की है।दाखिल अर्जी में कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन विकसित करने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा लंदन में माना गया है कि इसके कारण बहुत बिरले मामलों में खून का थक्का जमना या प्लेटलेट की संख्या घटना आदि शामिल है। अर्जी में बहुत से युवाओं को भी दिल के दौरे पड़ने की घटनाएं हुई हैं।
    Covishield Side Effects: कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए पैनल गठित की मांगकोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
    कोविशील्ड के खतरे और साइड इफेक्ट की जांच की मांग

    अर्जी में मांग की गई है कि कोर्ट एम्स के डायरेक्टर की अध्यक्षता में चिकित्सा विशेषज्ञों का एक पैनल गठित करने का निर्देश दे। यह पैनल सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश की निगरानी में कोविशील्ड के खतरे और साइड इफेक्ट की जांच करे। यह भी मांग की गई है कि कोरोना काल के दौरान वैक्सीन लेने से गंभीर रूप से अशक्त (विकलांग) हो गए लोगों और जान गंवाने वालों को मुआवजा देने का केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।Covishield Side Effects: कोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, जांच के लिए पैनल गठित की मांगकोविशील्ड के साइड इफेक्ट का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!