वन्देभारत लाइव न्यूज रायगढ़ 1 मई 2024। रायगढ़ लोकसभा छत्तीसगढ़ की बहुत ही महत्वपूर्ण लोकसभा क्षेत्र है। औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही यह आदिवासी बहुल इलाका है। इस क्षेत्र में विकास की रफ्तार, जनता के मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों, संस्कृति, और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर कार्य करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी के द्वारा आम चुनाव 2024 के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जारी किए गए अत्यंत महत्वपूर्ण घोषणा पत्र के साथ-साथ स्थानीय मुद्दों, जनता की लंबित मांगों एवं रायगढ़ लोकसभा के चहुँमुखी विकास को सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ लोकसभा घोषणापत्र का लोकार्पण भूपेश बघेल, (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), रायगढ़ लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जा रहा है।
आज के इस कार्यक्रम में माननीय भूपेश बघेल, (पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़), डॉ. मेनका देवी सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी रायगढ़ लोकसभा, उमेश पटेल, (विधायक, खरसिया), उत्तरी गणपत जांगड़े, (विधायक, सारंगढ़), लालजीत सिंह राठिया (विधायक, धरमजयगढ़), प्रकाश नायक (पूर्व विधायक), जानकी काटजू (महापौर रायगढ़),जिला कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घोषणापत्र के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार हैं-
मजबूत रेलमार्ग और सड़क कनेक्टिविटी
रायगढ़ लोकसभा के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की सड़कों का निर्माण करेंगे। • रायगढ़ में रेल टर्मिनल बनवायेंगे। • सारंगढ़-सरिया और जशपुर क्षेत्र में रेललाइन विकसित करेंगे।
एयरपोर्ट सेवा
जिले की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक हवाई अड्डा बनवायेंगे। • सारंगढ़ के हरदी हवाई पट्टी को छत्तीसगढ़ के लिए एयर एम्बुलेंस सेवा का केंद्र बनायेंगे।
सुलभ एवं किफायती स्वास्थ्य सेवाएं
रायगढ़ में AIIMS की स्थापना करेंगे। • जशपुर और सारंगढ़ जिले में मेडिकल कॉलेज एवं 100 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल का निर्माण करेंगे। • मौजूदा अस्पतालों की आधारभूत संरचनाओं को मजबूत कर उन्हें उत्कृष्ट सुपर स्पेशियलिटी केन्द्रों में परिवर्तित करेंगे।
सभी के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा
सारंगढ़ जिले में नवोदय विद्यालय बनवायेंगे। • भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक छात्रों के लिए जशपुर में एक सैनिक स्कूल स्थापित करेंगे। • रायगढ़ में IIT भिलाई की एक शाखा खोलेंगे।
रोजगार सृजन
जशपुर जिले के लुड़ेग और सन्ना के पास ख़ाद्य प्रसंस्करण इकाइयाॅं स्थापित करेंगे। • फलों और सब्जियों के निर्यात में किसानों और सहकारी समितियों की सहायता के लिए जिले में एक कृषि-निर्यात प्रोत्साहन केंद्र की स्थापना करेंगे।
इको-टूरिज्म सर्किट
रायगढ़, जशपुर और सारंगढ़ इन तीनों जिलों में वन्यजीवों और सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के इको-पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे।
किसान कल्याण
धान की खरीदी का समय सुनिश्चित करेंगे। • जशपुर-सन्ना क्षेत्र में विशेष रूप से बागवानी के लिए कृषि अनुसंधान इकाइयों का निर्माण करेंगे।
औद्योगिक विकास
एनटीपीसी के लिए आरक्षित घरघोड़ा क्षेत्र में रेल लाइन को व्यावसायिक उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, प्रदुषण में कमी आएगी और रायगढ़ जिले में ट्रैफिक की समस्या ख़त्म होगी।
“हमने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सभी विषयों को ध्यान में रखकर अपना घोषणापत्र तैयार किया है। युवा, महिला, किसान, बुजुर्ग, औद्योगिक विकास से लेकर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का रोडमैप है। विगत 25 वर्षों से रायगढ़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी चुनकर दिल्ली जा रहे हैं लेकिन इस क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। इस बार जनता ने अपना मन बना लिया है और हमें पूरा विश्वास है कि मुझे, कांग्रेस पार्टी को जनता का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। “
थाना समथर में मिशन शक्ति टीम द्वारा नगर के स्कूली बच्चों द्वारा निकाली रैली
1 week ago
पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में 53 मामलों की सुनवाई 🔹 6 परिवारों का हुआ सफल मिलन, 16 मामलों का निस्तारण
1 week ago
*बिना अनुज्ञा परिवहन पर कार्यवाही कर 66,532 रुपए की वसूली की गई* मंदसौर 31 मार्च 2026/ मंडी सचिव मंदसौर श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी निरीक्षण दल द्वारा आज महू-नीमच हाईवे पर मंडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान एक वाहन को रोका गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में 430.90 क्विंटल गेहूं बिना वैध अनुज्ञापत्र के परिवहन किया जाता पाया गया। कृषि उपज के परिवहन हेतु आवश्यक अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया तथा संबंधित वाहन से विभिन्न मदों में शुल्क वसूला गया। वाहन क्रमांक RJ27GC8495 से की गई वसूली का विवरण इस प्रकार है— पांच गुना शुल्क: ₹51,276/- निराश्रित शुल्क: ₹10,255/- समझौता शुल्क: ₹5,000/- कुल जमा राशि: ₹66,532/- इस कार्यवाही के दौरान दल प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर (मंडी सचिव मंदसौर), श्री गजराज सिंह चुंडावत (सहायक उप निरीक्षक), वाहन चालक रतन सिंह एवं सुरक्षाकर्मी प्राचल सिंह परिहार उपस्थित रहे। मंडी प्रशासन ने बिना अनुज्ञा कृषि उपज के परिवहन पर सख्ती बरतने एवं इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखने की बात कही है।
1 week ago
बिना कोचिंग के मेहनत रंग लाई गुलरेज खान बने एसडीएम,
1 week ago
कल्कि नगरी में भव्य श्री राम कथा आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब ।
2 weeks ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।
2 weeks ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी