कानपुर नगर।
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की कानपुर में होने वाली चुनावी बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो की तैयारी शुरू हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में 4 मई को रोड शो करेंगे। पीएम के रोडशो को लेकर 4 रूट तय किए गए हैं। उनके साथ रोड शो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। सोमवार को सीएसए स्थित प्रशासन, पुलिस और भाजपा पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में संभावित रूट को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद कानपुर-बंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें रूट को लेकर अंतिम मुहर लगाई गई। सूत्रों के मुताबिक रूट को लेकर शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड से कानपुर बुंदेलखंड के चौथे चरण के चुनाव में कानपुर नगर अकबरपुर लोकसभा सीट पर सीधा लाभ मिलेगा।
*सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतेजाम*
रोडशो को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गये हैं। सुरक्षा कारणों से ऐसे रूट को भी चिन्हित किया जा रहा है, जहां कम से कम हाईराइज बिल्डिंग हो। भाजपा सूत्रों के मुताबिक रोडशो के लिए ऐसे रूट को चिन्हित करने पर विचार किया जा रहा है, जहां बेतहाशा भीड़ न उमड़ पाए। सोमवार को सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, अपर आयुक्त हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त यातायात, पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविंद्र कुमार, पुलिस उपायुक्त यातायात आरती सिंह, सहायक पुलिस उपायुक्त सृष्टि सिंह ने सीएसए स्थित मैदान, रेलवे ग्राउंड निराला नगर का निरीक्षण किया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता को देखा।
*बैठक में ये लोग हुए शामिल*
बैठक में मुख्य रूप से सुरेंद्र मैथानी, विधायक महेश त्रिवेदी, नीलिमा कटियार, विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, शिवराम सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, लोकसभा प्रभारी रामशरण कटियार, मणिकांत जैन, राकेश सोनकर, क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, आनंद राजपाल, अरुण पाल, आलोक शुक्ला, जयप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवानिवृत होने पर ममता नगाइच को सामुदायिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई भावभीनी विदाई
4 days ago
जिला न्यायालय मंडला में आयोजित नेशनल लोक अदालत में ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेल (HRPC) की सक्रिय सहभागिता
4 days ago
*रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि खबर 13 मार्च को आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
4 days ago
उत्तर प्रदेश सरकार दर्जा राज्य मंत्री का प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
4 days ago
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उदहिन खुर्द गाँव कौशाम्बी उत्तर प्रदेश में एक विशेष महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
4 days ago
आकाश दीप प्रजापति ने यूपीएससी में 233 वी रैक प्राप्त कर अपने माता-पिता एवं ननिहाल का नाम रोशन किया
4 days ago
मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट गरोठ । ग्राम पंचायत बरखेड़ा गंगासा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शासन के आदेश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया ग्राम सभा के आयोजन के तत्पश्चात रंग पंचमी के पावन अवसर एवं होली के अवसर पर सरपंच महोदया श्रीमती रमाबाई रामदयाल जी धाकड़ एवं सरपंच प्रतिनिधि रामदयाल जी धाकड़ द्वारा सभी पंच महानुभाव उपस्थित सदस्यों एवं सभी कर्मचारियों को रंग गुलाल लगाकर होली एवं रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी

मंदसौर खबर रामप्रसाद धनगर तोलाखेड़ी कि रिपोर्ट भारतीय टीम द्वारा T20 मैच जीतने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री यादव द्वारा टीम को बधाई दी गई वही मंदसौर जिले में हर शो उल्लास से जश्न मनाया गया है जीत का ढोल नगाड़ा के साथ झूम झूम प्रशंसक बधाई दी व शुभकामनाएं दी भारत की टीम को जीतने पर आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत द्वारा T 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मुकाबला जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम और देशवासियों को बधाई दी।