Uncategorizedताज़ा ख़बरें

श्री कृष्ण लीला का वर्णन सुनकर भावविभोर हुए श्रोता

 

 

जौनपुर।सुईथाकलां क्षेत्र के समोधपुर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पांचवां दिन श्री कृष्ण बाल लीला कथा का केंद्र विंदु रहा।इस दौरान कथावाचक द्वारा कालिया नाग के मान मर्दन, गोवर्धन पूजा समेत अन्य बाल लीलाओं पर कथा का रसपान कराया गया।

 

इस कड़ी में व्यासपीठ से कथा वाचक पं.वेद प्रकाश पाण्डेय ने चौथे दिन की कथा श्री कृष्ण जन्म के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और गोपियों संग की गई रासलीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा से पूर्व मुख्य यजमान द्वारा भागवत पुराण और व्यासपीठ का पूजन अर्चन और आरती किया गया। तत्पश्चात कथा वाचक ने पूतना वध के प्रसंग से कथा की शुरुआत करते हुए कालिया नाग मान मर्दन , गोवर्धन पूजा समेत अन्य बाल लीलाओं का बड़े ही भाव पूर्ण ढंग से वर्णन किया गया। इस दौरान कृष्ण के बालरूप में तैयार किए गए देवांश के क्रियाकलाप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।कथा सुन उपस्थित श्रद्धालु श्रोतागण भाव विभोर हो उठे।समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। तत्पश्चात आयोजक इन्द्रसेन तिवारी ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार जताया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!