
महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद) संवाददाता संदीप सेल / सिडको वालुज महानगर 1 के जय मल्हार चौक पर एचडीएफसी बैंक की एटीएम मशीन से लाखों रुपये लूट लिए गए।यह घटना सुबह आठ बजे सामने आई। एटीएम दुकान के पास गैराज चलाने वाले माणिक शिंदे ने भी मामले को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।पुलिस इंस्पेक्टर कृष्णा शिंदे, सब-इंस्पेक्टर संदीप शिंदे और उनकी टीम घटना की जांच कर रही है, इस वार्दात से यहां के दुकानदारों और व्यापारियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. पुलिस प्रशासन से घटना की शीघ्र जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है.









